२१ किलोमीटर की होगी मैराथन
हाफ मैराथन 21 किमी की होगी, जो मण्डोर रोड स्थित बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र के गेट नम्बर दो से सुबह ६ बजे शुरू होगी। यह पावटा, सर्किट हाउस, भाटी चौराहा, रातानाडा सर्कल, पांच बत्ती सर्कल, न्यू रेसीडेंसी सर्कल, सेनापति भवन से पुन: भाटी चौराहा, रातानाड़ा सर्किल से होते हुए उसी मार्ग से बीएसएफ के अश्विनी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। पांच किमी की फन रन भी गेट नम्बर 2 से सुबह छह बजे शुरू होगी, जो बीएसएफ सीमांत मुख्यालय गेट नम्बर 03, किशोरबाग, कृषि मंडी, राजस्थान स्वीट्स होते हुए पुन: अश्विनी स्टेडियम पहुंचेगी। हाफ मैराथन में प्रथम दस विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम आने वाले को ३१ हजार, द्वितीय को २१ हजार, तृतीय को १५ हजार, चतुर्थ को १२ हजार, पंचम को १० हजार, षष्टम को ८ हजार, सप्तम को ६ हजार, अष्टम को ४ हजार, नवम को २ हजार और दसम स्थान पर रहने वाले को एक हजार रुपए बतौर पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम तीन विजेताओं को ट्रॉफी भी दी जाएगी।