6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वासुदेव हत्याकांड- हाथ लगे आरोपी ने किया ये नया खुलासा…

जोधपुर. सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार होने वाले एक कार चालक ने अपने पुराने मालिक को उसकी पुत्री का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 13 Oct 2017, 6:21 PM IST

जोधपुर . सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार होने वाले एक कार चालक ने अपने पुराने मालिक को उसकी पुत्री का अपहरण कर लेने की धमकी दी थी। पुलिस को अंदेशा है कि वह लॉरेंस के गुर्गों के साथ मिलकर उससे रंगदारी वसूलने की फिराक में हो सकता है, लेकिन उससे पहले ही वह और उसके साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह के अनुसार प्रकरण में रिमाण्ड पर चल रहे चामू में पण्डितों का बास निवासी समुद्र सिंह व नई सड़क पर हनुमान भाखरी निवासी श्याम सुन्दर प्रजापत और हनुमानगढ़ निवासी भैरो सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से समुद्रसिंह व श्याम सुंदर को जेल भेज दिया गया, जबकि भैरोसिंह की रिमाण्ड अवधि दो दिन और बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जबकि गोली मारने का आरोपी भीमसागर निवासी भोमाराम विश्नोई व मास्टर माइण्ड माने जाने वाला हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट का अभी तक कोई सुराग नहीं है।

पुलिस की अलग-अलग टीमें कई जगहों पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
थानाधिकारी सिंह का कहना है कि जेल भेजे जाने वालों में शामिल चामूं निवासी नरपतलाल जोशी अपने एक पूर्व मालिक को उसकी पुत्री का अपहरण लेने की धमकी दे चुका है। हालांकि इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि यदि वह कुछ समय तक पकड़ में नहीं आता तो हो सकता है वह उसे कारोबारी को भी रंगदारी के लिए धमका सकता था।पुलिस को अंदेशा है कि वह लॉरेंस के गुर्गों के साथ मिलकर उससे रंगदारी वसूलने की फिराक में हो सकता है, लेकिन उससे पहले ही वह और उसके साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

- रंगदारी के लिए मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या प्रकरण

- दो आरोपी जेल में, एक अन्य का रिमाण्ड बढ़ाया


- मुख्य शूटरों का सुराग नहीं