राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से पूरे राजस्थान के हर विधानसभा क्षेत्र में आरटीआई के सिपाही तैयार किए जाएंगे जो कि भ्रष्टाचार के मामले हर विधानसभा में उठाएंगे। इन प्रकोष्ठ के सिपाहियों को जयपुर में आरटीआई के विशेषज्ञों से दो दिन का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले जोर-शोर से उठाए जा सके। यह बात अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि कुछ माह पहले उन्होंने पीएचईडी के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसकी अभी जांच चल रही है।