6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात युवक संग नशे में पकड़ा था इसलिए युवती ने एसीपी के साथ की धक्का-मुक्की व अभद्रता..

- शास्त्रीनगर थाने लाने पर बाथरूम में बंद होकर दी आत्महत्या की धमकी- राजकार्य में बाधा डालने व आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज, युवती गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 13 Oct 2017, 2:46 PM IST

रेजिडेंसी रोड पर रावण का चबूतरा के पास बुधवार रात १.३० बजे बाइक पर युवक के साथ नशे में घूम रही युवती को टोकना पुलिस के लिए उस समय परेशानी का सबब बन गया, जब युवती ने रात्रि गश्त कर रही सहायक पुलिस आयुक्त सीमा हिंगोनिया से धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार किया। उसे पकड़कर शास्त्रीनगर थाने लाया गया, तो उसने खुद को बाथरूम में बंद कर आत्महत्या की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। राजकार्य में बाधा डालने व आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रोटोकॉल) सीमा हिंगोनिया ने बताया कि बुधवार रात जनरल गश्त थी। वह रात १.३० बजे जलजोग चौराहे से १२वीं रोड जाने वाली रेजिडेंसी रोड पहुंची, जहां शास्त्रीनगर थाने की जीप ने मोटरसाइकिल सवार युवक व युवती को रोक रखा था। दोनों शराब के नशे में थे। मध्यरात्रि नशे में युवक के साथ घूमने के बारे में एसीपी ने सवाल जवाब किए तो युवती बिफर गई। वह एसीपी से उलझने लगी। पुलिस ने ब्रेथ एन्हलाइजर से युवती की जांच की तो वह और आवेश में आ गई। वह एसीपी से धक्का-मुक्की करने लगी। यहां तक कि उसने एसीपी से मारपीट तक डाली। जबकि युवक चुपचाप खड़ा रहा। बाद में दोनों को थाने लाया गया, जहां एसीपी की तरफ से युवती के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व थाने में आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रात को ही मूलत: उत्तरांचल हाल केबीएचबी निवासी सपना (२४) पुत्री गिरधारीलाल शर्मा को गिरफ्तार किया। युवक सुनील की मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया है।

थाने में हंगामा, बाथरूम का दरवाजा तोड़ निकाला बाहर
पुलिस नशे में धुत्त युवक व युवती को पकड़कर शास्त्रीनगर थाने ले आई, जहां युवती ने हंगामा किया। वह लघुशंका के बहाने शौचालय में गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। आनन-फानन में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

जमानत पर रिहा होते ही युवती फिर गिरफ्तार
उप निरीक्षक राजूराम ने बताया कि शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार युवती को पुलिस ने दोपहर में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन पुलिस उसे फिर थाने ले आई। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद उसे एफआईआर में गिरफ्तार कर लिया गया। युवती सुबह नौकरी करने जाती है और शाम को घर लौटती है।