जोधपुर

वीआईपी ज्यादा आते हैं जोधपुर इसलिए अब सडक़ों पर एेसी सख्ती

जोधपुर में वीआईपी मूवमेंट अधिक इसलिए कई सडक़ें होंगी नोन वेंडिंग जोन - यातायात नियंत्रण बोर्ड की बैठक में लिए कई निर्णय  
less than 1 minute read
Feb 27, 2019
Jodhpur,Traffice Police,vip movement,jda jodhpur,
वीआईपी ज्यादा आते हैं जोधपुर इसलिए अब सडक़ों पर एेसी सख्ती

जोधपुर. जोधपुर यातायात नियंत्रण बोर्ड की बैठक मंगलवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त व बोर्ड अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, व्यवस्थित व सुचारु करने पर चर्चा की गई। शहर के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने व वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट के कारण कुछ प्रमुख मार्गों को नो-वेण्डिंग जोन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कचरा परिवहन वाहनों के संबंध में समय निर्धारित करते हुए नई सडक़ से घण्टाघर तक यातायात व्यवस्था एवं वाहनों की पार्किंग के लिए नए सिरे से पार्किंग लाइन निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न तिराहों एवं चौराहों पर सिग्नल लाइट की देख-रेख सुनिश्चित करने, विभिन्न स्थानों पर सिटी बस एवं ऑटो रिक्शाओं को व्यवस्थित रूप से खड़े रखने, नवीन सिटी बस मार्ग खोलने एवं सिटी बस मार्ग के वृद्धिकरण पर चर्चा की गई। बैठक में प्राधिकरण सचिव अरूण कुमार पुरोहित, उपायुक्त सीमा कविया, निदेशक वित्त टीडी शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी ए.के गुप्ता, निदेशक आयोजना पी.आर बेनिवाल, निदेशक विधि जगदीश कुमार, आरटीओ फतेह मोहम्म्मद खान, डिस्कॉम के संजय माथुर, एसई पीडब्ल्यूडी डीएस चौहान, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी एम.एस देवड़ा, आरपीएस भंवरलाल, डीसीपी डॉ. रवि, एडीसीपी निर्मला, उपायुक्त नगर निगम गौरव सैनी, अभियन्ता पीडब्लयूडी राजकुमार कल्ला मौजूद रहे।

Updated on:
27 Feb 2019 07:15 pm
Published on:
27 Feb 2019 07:15 pm