जोधपुर

जेएनवीयू में वर्चुअल दीक्षान्त समारोह की रिहर्सल

JNVU Jodhpur - 26 मार्च को एमबीएम कॉलेज सभागार में होगा आयोजन  
less than 1 minute read
जेएनवीयू में वर्चुअल दीक्षान्त समारोह की रिहर्सल
जेएनवीयू में वर्चुअल दीक्षान्त समारोह की रिहर्सल

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में वर्चुअल दीक्षांत समारोह का शनिवार को रिहर्सल किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने कुलपति प्रो प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कुलपति ने दीक्षांत शोभा यात्रा के साथ सिण्डीकेट, सीनेट सदस्यों एवं अधिष्ठाताओं के साथ सभागार के मुख्यद्वार से प्रवेश किया। विवि का दीक्षांत समारोह का आयोजन वर्चुअल 26 मार्च को किया जाएगा। इसमें नोबल पुरस्कार विजेता कैलास सत्यार्थी भाग लेंगे। वे दीक्षांत भाषण देंगे। अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक वर्चुअल ही प्रदान किए जाएंगे। नाम उद्घोषित होने पर संबंधित विद्यार्थी का छाया चित्र उपाधि सहित स्क्रीन पर नजर आएगा। समारोह में कुल 77 स्वर्ण पदक व 138 पीएचडी की उपाधियां दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस डॉ.दलबीर भंडारी, प्रोफेसर गोवद्र्धन मेहता और सामाजिक कार्यकर्ता एसएस सुब्बाराव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी जाएगी।

Published on:
20 Mar 2021 05:47 pm