
जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शैक्षणिक संस्थानों की ओर से वर्चुअली योग दिवस मनाया गया। लायंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति की ओर से योग गुरु डॉ. वीणा मूंदड़ा को सम्मानित किया गया।
जयनारायण विश्वविद्यालय के योग केंद्र निदेशक बाबूलाल डायमा के मार्गदर्शन में नेहरू पार्क में योगाभ्यास का विशेष आयोजन हुआ। नेहरूपार्क योगा गु्रप की ओर से सांसद पीपी चौधरी की सहभागिता में हुए अभ्यास में नरेन्द्र पुंगलिया ने योग से स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदे बताए।
शाह गोवद्र्धनलाल काबरा पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में सोमवार को योग व संगीत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समन्वयक रश्मि काबरा और सचिव देवयानी काबरा ने कहा कि संगीत और योग दोनों के संगम से हम अपने जीवन में नकारात्मक उर्जा को मिटा सकते हैं।
संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में आभासी मंच पर योग दिवस मनाया गया। डॉ. रचना रांकावत ने योग की मुद्राए ऑनलाइन बताई। प्रिंसिपल डॉ. प्रभा शर्मा ने जीवन में योग के महत्व को बताया।
दिल्ली पब्लिक प्राइमरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने योग का ऑनलाइन प्रदर्शन किया। संस्था निर्देशक डॉ. ज्योत्सना सिंह शेखावत व प्रधानाध्यापक विजयलक्ष्मी राठौड़ ने बताया कि शारीरिक शिक्षक धीरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन आयोजन किया गया।