जोधपुर

युवा कलाकारों ने जनप्रतिनिधियों से कहा, अब इसे ‘आदर्श वॉल’ बनाना आपके हाथ

- महापौर व विधायकों ने वॉल आर्ट को विकसित करने का दिया आश्वासन  
2 min read
Oct 23, 2019
युवा कलाकारों ने जनप्रतिनिधियों से कहा, अब इसे ‘आदर्श वॉल’ बनाना आपके हाथ
युवा कलाकारों ने जनप्रतिनिधियों से कहा, अब इसे ‘आदर्श वॉल’ बनाना आपके हाथ

जोधपुर.

शहर के भास्कर सर्किल से जेडीए कार्यालय की ओर जाने वाली सडक़ किनारे चल रहा वॉल आर्ट कार्यक्रम अब समाप्ति की ओर है। यहां बुधवार को वॉल देखने आए जनप्रतिनिधियों से कलाकारों ने आदर्श वॉल बनाने व इसका संरक्षण करने की मांग की है। इसे लाइटिंग के जरिये जगमग करने व प्लेटफार्म बनाकर बेहतरीन बनाने की मांग की गई।

13 हजार स्क्वायर फीट के इस वॉल आर्ट का काम पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। इसे अब दो-तीन दिन में समाप्त किया जाएगा। यहां सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करने के लिए रक्षक फाउंडेशन, उड़ान फाउंडेशन, सृजांश कम्युनिटी और एफडीडीआई के युवा कलाकारों ने नि:शुल्क सेवाएं देकर पेंटिंग से संदेश दिया है। संस्थाओं के राहूल धूत व वरूण धनाडिया ने रेलवे की इस दीवार को सुंदर बनाने के बाद अब आगे इसको संरक्षित रखने के लिए नेताओं से मांग की है। बुधवार को शहर विधायक मनीषा पंवार ने यहां कलाकारों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खुद ब्रश थाम कर पेंटिंग भी की। उन्होंने जल्द इन युवाओं की मांग पर काम करने का आश्वासन दिया। लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई भी यहां कलाकारों का हौसला बढ़ाने पहुंचे व इसके विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। युवा कलाकार राहुल, साहिल, डॉ शिल्पी, आशीष माथुर, शफी मोहम्मद, ललित परवानी, शमशेर, मेघा, साहिल खान ने यहां जनप्रतिनिधियों को पेंटिंग के बारे में जानकारी दी। इससे पहले वॉल आटर् पर राजस्थान बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, कांग्रेस नेता अयूब खान और विक्रमसिंह विश्नोई भी पहुंचे व कलाकारों का हौसला बढ़ाया ।

अब ऐसे हो संरक्षित

यहां पेंटिंग काम पूरा होने के बाद दीवार को रात में भी रोशन रखने के लिए पेंटिंग, दीवार के सहारे प्लेटफार्म का निर्माण और यहां साफ-सफाई रखने की मांग की गई। किसी प्रकार के विज्ञापन इस दीवार पर न हो इसकी भी मांग इन कलाकारों ने रखी है। बुधवार को यहां पहुंचे महापौर घनश्याम ओझा ने यहां नियमित साफ सफाई का आश्वासन दिया। इस वॉल आर्ट को देखने के लिए जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भाजपा ग्रंथालय प्रकल्प के प्रमुख राजेंद्र बोराणा भी पहुंचे।

Updated on:
23 Oct 2019 08:46 pm
Published on:
23 Oct 2019 08:26 pm