Warfare Tarang Shakti 2024: सुखोई का कोबरा मैनुवर देखने लायक होगा। साथ ही चार्ली फॉर्मेशन भी बेहतरीन होगा। इसके अलावा जगुआर, मिराज-2000, सी-130 विमान भी मैनुवर में उड़ान भरेंगे।
Warfare Tarang Shakti 2024: जोधपुर एयरबेस पर चल रहे भारतीय वायुसेना के मेगा मल्टीलेटरल युद्धाभ्यास तरंगशक्ति: 2024 के अंतर्गत शनिवार को ओपड डे रखा गया है। इसमें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान और सूर्यकिरण एरोबेटिक डिस्पले टीम का सुबह 10 बजे एयर शो होगा।
इसमें सिविल अधिकारियों और कुछ आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। जोधपुर के रातानाडा, कुड़ी भगतासनी, बासनी और एयरफोर्स क्षेत्र के निवासी अपने घर की छतों पर एयर शो का आनंद उठा पाएंगे। एक दिन पहले शुक्रवार को एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एयर शो में केवल भारतीय वायुसेना के विमानों का प्रदर्शन होगा। सूर्यकिरण टीम के अलावा लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई का प्रदर्शन होगा। सुखोई का कोबरा मैनुवर देखने लायक होगा। साथ ही चार्ली फॉर्मेशन भी बेहतरीन होगा। इसके अलावा जगुआर, मिराज-2000, सी-130 विमान भी मैनुवर में उड़ान भरेंगे।
सूर्यकिरण के 9 विमान हवा में विभिन्न मैनुवर करेंगे। हॉक विमान करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए वर्टिकल क्लाइंब व इंट्रीकेट क्रॉसओवर बेरल रॉल्स स्टंट के अलावा तिरंगे के केसरिया, सफेद व हरे रंग के फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। सभी विमान आकाश में दिल का शेप बनाएंगे। इसके अलावा सोलो उड़ान व पेयर्स उड़ान का प्रदर्शन भी होगा।