जोधपुर

विवेक विहार में लोगों के घर तक पहुंचा पानी, खिले चेहरे, बोले- धन्यवाद पत्रिका

May 25, 2024
Feature image

जोधपुर. विवेक विहार के लोगों के लिए शुक्रवार की शाम खुशखबर लेकर आई। विवेक विहार कॉलोनी में लंबे समय से पानी की मांग करने वाले लोगों के घरों में आखिरकार शाम साढ़े छह बजे पानी की सप्लाई हुई तो हर किसी का चेहरे पर खुशी नजर आई। साथ ही कॉलोनीवासियों ने राजस्थान पत्रिका का धन्यवाद ज्ञापित किया।

दरअसल, विवेक विहार में लोगों को लंबे समय से पीने के पीने का इंतजार कर रहे थे। पीएचईडी के अधिकारियों ने पूर्व में 10 दिन में पानी देने का वादा किया था। उसके बाद भी काफी दिनों तक पानी नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश था, लेकिन शुक्रवार शाम जैसे ही लोगों के घरों में नल से पानी आना शुरू हुआ तो हर कोई काफी खुश नजर आया।

जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने घरों में पानी आने पर राजस्थान पत्रिका का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उनके संघर्ष के साथ ही राजस्थान पत्रिका की ओर से समय-समय पर विवेक विहार में पानी की समस्या के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पत्रिका की खबरों से ही पीएचईडी प्रशासन जागा और अब हमारे घरों में पानी पहुंचा है।

विवेक विहार में अधिकारिक रूप से पानी छोड़ दिया गया है। शुक्रवार को ट्रायल के रूप में एक घंटे सप्लाई दी गई। यह सप्लाई अब नियमित चालू रहेगी। इसके अलावा जो जल कनेक्शन की फाइलें ली गई है, उस पर भी कार्य चल रहा है।

राजेश अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी

Updated on:
25 May 2024 12:30 pm
Published on:
25 May 2024 12:30 pm