जोधपुर

बोली जनता! जितनी बच्चों की स्कूल फीस भरते हैं उससे ज्यादा तो पानी के टैंकर के देने पड़ते हैं

जोधपुर शहर के झालामंड ग्राम पंचायत के हालात  
less than 1 minute read
Jul 16, 2022
बोली जनता! जितनी बच्चों की स्कूल फीस भरते हैं उससे ज्यादा तो पानी के टैंकर के देने पड़ते हैं
बोली जनता! जितनी बच्चों की स्कूल फीस भरते हैं उससे ज्यादा तो पानी के टैंकर के देने पड़ते हैं

Jodhpur

साहब गर्मी के इस मौसम में बच्चों की school fees भरें या पानी के टैंकरों का पैसा दें, क्योंकि स्कूल की फीस से ज्यादा पैसे तो हमें मीठे पानी के टैंकर मंगवाने में खर्च करने पड़ रहे हैं। यह पीड़ा है झालामंड ग्राम पंचायत के हनुमान नगर में रहने वाले लोगों की। लगभग 450 घरों की population वाले इस नगर में कहने को तो पेयजल लाइन बिछाए हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से घरों तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में लोगों को मजबूरन मुंह मांगे दाम पर पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

अवैध कनेक्शन की भरमार, शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि कॉलोनी को जोड़ने वाली टंकी से पेयजल लाइन के हनुमान नगर पहुंचने के रास्ते में कई जगहों पर अवैध कनेक्शन हैं। यहां पर पानी के बड़े हौद बनाकर टैंकरों के माध्यम से पानी को बेचा जाता है। इसको लेकर कई बार सरपंच से लेकर स्थानीय जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारे हिस्से का पानी अवैध कनेक्शन वाले ले रहे हैं।

अब नहीं हुई सप्लाई तो करेंगे हाईवे जाम
नगर के राकेश कुमार, बेबी देवी, अलकी देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि जलदाय विभाग उनके सब्र का इम्तिहान ले रहा है। यदि अब पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से हनुमान नगर में नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

इनका कहना...
अंतिम छोर पर होने की वजह से पानी की पर्याप्त सप्लाई हनुमान नगर में नहीं हो पा रही है। पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए कुड़ी हौद से अलग लाइन जोड़ दी जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
- लक्ष्मीनारायण प्रजापत, सरपंच, झालामंड

Published on:
16 Jul 2022 06:56 pm