जोधपुर

Monsoon Alert: कहां पर अटका हुआ है मानसून, आखिरकार मौसम विभाग ने दी ऐसी बड़ी अपडेट

मानसून (Monsoon Alert) ट्रफ लाइन अभी भी अपने सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) बनी हुई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 12:07 PM IST
photo_2023-06-26_18-18-12.jpg

जोधपुर। राजस्थान में मानसून (Monsoon Alert) की रफ्तार सुस्त नजर आ रही है। इस बीच जयपुर मौसम केंद्र का कहना है कि वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन अभी भी अपने सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) बनी हुई है। ऐसे में राज्य के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियों जारी है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश गोविंदगढ़, अलवर में 43mm दर्ज की गई है।

वहीं आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहने की संभावना है।

मानसून की बेरुखी के चलते जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध का जलस्तर घटने लगा है। बुधवार सुबह बांध का गेज 313.99 आरएल मीटर था, वहीं इसकी भराव भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। पिछले 24 घंटे में बीसलपुर बांध का एक सेमी गेज जलस्तर घटा है। त्रिवेणी नदी में पानी का बहाव 2.60 मीटर पर है।

Updated on:
16 Aug 2023, 12:07 PM IST
Published on: