
माउंट आबू। राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है। हालांकि कई इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश हो रही है, लेकिन तेज बारिश के लिए अभी भी कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के भीतर जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर और धौलपुर संभाग में हल्की बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना जताई है।
इस बीच पर्यटन स्थल माउंट आबू की हसीन वादियों को निहारने आ रहे सैलानी खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे हैं। सवेरे गहरी धुंध छाई रहने से वाहनचालकों को लाइटें जलाकर ही वाहन चलाने पड़े। दिन चढ़ने के बाद धीर-धीरे धुंध छंटती गई। जिससे मौसम साफ (IMD Rain Alert) होने पर लोगों ने गहरी धुंध से राहत महसूस की।
बता दें कि माउंट में अब तक कुल 1992 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। नदी, नालों से बहता पानी पेयजल स्रोतों में एकत्रित होने से लोअर कोदरा व अपर कोदरा बांधों, सभी जलाशयों व एनिकटों में चादर चल रही है। नक्की झील में निरंतर चल रही चादर को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रही। दिन में कभी धुंध तो कभी बादलों के बीच पर्यटकों ने दर्शनीयस्थलों काे निहारते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करने का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
16 Aug 2023, 10:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.