जोधपुर

IMD Weather Update: खुशखबरी- गर्मी से मिलेगी राहत, बस इतनी देर में होने वाली है झमाझम बारिश

जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी तीन घंटों के भीतर जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर और बूंदी जिलों में बारिश (IMD Weather Update) की संभावना जताई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 4:41 PM IST
imd_heavy_rain_alert01.jpg

जोधपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। इस बीच धीरे-धीरे मौसम भी गर्म होने लगा है। हालांकि राज्य के कुछ संभाग ऐसे भी हैं, जहां बादलों ने अपना डेरा डाल रखा है, लेकिन यहां भी केवल छिटपुट बारिश हो रही है। इस बीच जयपुर मौसम केंद्र ने आगामी तीन घंटों के भीतर जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर और बूंदी जिलों में हल्की बारिश (IMD Weather Update) की संभावना जताई है। कहीं—कहीं आज झमाझम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि करीब एक सप्ताह के बाद राजस्थान में फिर से मानसून गतिविधियां शुरु होंगी और कई संभाग में अच्छी बारिश हो सकती है।

7 दिनों को लेकर मौसम का पूर्वानुमान
16 अगस्तः जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर में हल्की बारिश
17 अगस्तः जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश
18 अगस्तः जयपुर ,उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में बारिश।
19 अगस्तः जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में कहीं कहीं हल्की बारिश।
20 अगस्तः जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की संभावना।

प्रदेशभर में बारिश की बेरुखी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलें पानी की कमी से मुरझाने लगी हैं। इससे किसानों मायूस हो रहे हैं। शुरुआती मानसूनी दौर में अच्छी बारिश से किसान खुश थे। इससे क्षेत्र में बुआई भी अच्छी हुई। लेकिन करीब दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Published on: