जोधपुर

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन गया ऐसा तंत्र, अब रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यहां होगी झमाझम बारिश

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी तीन दिनों तक छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2023, 10:02 AM IST
weather_alert_04.jpg

जोधपुर। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र कायम हो गया। इससे कम दबाव का क्षेत्र बनने से 19 अगस्त से राज्य के कुछ भागों में हल्की- मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जोधपुर संभाग में 19 से 21 अगस्त तक छुटपुट स्थानों में हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 19 और 20 अगस्त को कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बारिश की गतिविधियां 21 अगस्त तक धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी तीन दिनों तक छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं जोधपुर शहर की बात करें तो यहां 21 दिन से एक बूंद भी पानी नहीं बरसा है, जबकि बादल हर रोज आ रहे हैं। सफेद बादलों से लेकर घने काले बादल आए दिन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन पानी किसी में नहीं है। दरअसल मानसून ब्रेक की वजह से बीते 21 दिन से शहर में बरसात नहीं हुई है। अंतिम बार 28 जुलाई की रात को मेघ बरसे थे तब पौन इंच बारिश हुई थी। इस महीने अब तक पूरा सूखा ही रहा है और अगले चार-पांच दिन भी बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग अब मानसून के सक्रिय होने का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा करने पर लगेगा 25 हजार वोल्ट का करंट, जानिए कैसे

मानसून की ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र) बीते एक पखवाड़े से हिमालय की तलहटी की तरफ शिफ्ट हो रखी है, जिसकी वजह से उत्तराखण्ड और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हो रही है। ट्रफ लाइन के नीचे सरककर राजस्थान के ऊपर सामान्य स्थिति पर आने पर ही यहां अच्छी बारिश की उम्मीद बंधेगी। सामान्यत: ट्रफ लाइन मानसूनी सीजन में उत्तर की ओर शिफ्ट होती ही है, लेकिन इस बार यह ब्रेक काफी लम्बा हो गया।

Published on: