जोधपुर

IMD Rain Alert: आज से 4 दिनों तक इतने जिलों में होगी बारिश, गरजेंगे बादल, गिरेगी बिजली

प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, पाली, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2023, 12:15 PM IST
imd_heavy_rain_alert01.jpg

जोधपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, पाली, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और झालावाड़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, जयपुर और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

आज से 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
20 अगस्त- अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, जयपुर और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी।
21 अगस्त- अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझूनु और झालावाड़ में हल्की बारिश।
22 अगस्त- अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, बूंदी और झालावाड़ में मेघगर्जन और वज्रपात।
23 अगस्त- अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी और झालावाड़ में मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

इस बीच पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो मानसून की ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र) बीते एक पखवाड़े से हिमालय की तलहटी की तरफ शिफ्ट हो रखी है, जिसकी वजह से उत्तराखण्ड और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हो रही है। ट्रफ लाइन के नीचे सरककर राजस्थान के ऊपर सामान्य स्थिति पर आने पर ही यहां अच्छी बारिश की उम्मीद बंधेगी। सामान्यत: ट्रफ लाइन मानसूनी सीजन में उत्तर की ओर शिफ्ट होती ही है, लेकिन इस बार यह ब्रेक काफी लम्बा हो गया।

Published on: