जोधपुर

हो जाइए सावधान, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में कल अचानक पलटने वाला है मौसम

जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10.7 और अधिकतम 25 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 12.3 और दिन का 27.5 डिग्री मापा गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन-चार दिन बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बरसात हो सकती है, जिसके बाद ज्यादा चमकने का पूर्वानुमान है।
less than 1 minute read
heavy rain alert in madhya pradesh in 2 days
heavy rain alert in madhya pradesh in 2 days

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को बादलों की हल्की आवाजाही होने की वजह से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अलवर और पिलानी 6.8 डिग्री पर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को घने बादल आएंगे। इसके कारण संभाग के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।

सूर्य नगरी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री उछलकर 12.3 डिग्री पर आ गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण सुबह अच्छी खासी सर्दी रही। लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ धूप निकल आई लेकिन सर्दी का असर बना रहा। दोपहर में तापमान 25.2 डिग्री मापा गया। आसमान में बादलों की हल्की चहलकदमी भी रही।

जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10.7 और अधिकतम 25 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 12.3 और दिन का 27.5 डिग्री मापा गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन-चार दिन बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बरसात हो सकती है, जिसके बाद ज्यादा चमकने का पूर्वानुमान है।

Published on:
10 Dec 2019 11:48 am