जोधपुर

अब उतरने लगा जोधपुर में पारे का गुस्सा..

- जोधपुर में पारा १६.१ डिग्री पर पहुंचा..  

3 min read
weather news of jodhpur
weather news of jodhpur

जोधपुर . शहर में बीती रात अब तक की सबसे ठण्डी रात थी। रात में तापमान १६.१ डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से खुले स्थान पर रहने वाले लोगों, खासकर अलसुबह घर से निकलने वालों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। सर्दी की आहट को देखते हुए गृहिणियों ने भी अब ऊनी कपड़ों की सारसंभाल शुरू कर दी है। संभाग के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा ११.४ डिग्री रहा। उधर मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पारा और अधिक लुढ़कने की संभावना जताई है।


सूर्यनगरी में मंगलवार की सुबह तुलनात्मक रूप से अधिक ठण्डी रही। न्यूनतम तापमान १६.४ डिग्री रहने से सुबह- सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास हुआ। छत पर रखी पानी की टंकियों से आ रहा ठण्डा पानी भी सर्दी का अहसास करवा रहा था। पहली बार सुबह-सुबह धूप भी सुहानी लग रही थी। सुबह काम पर निकलने वाले लोग भी कुछ क्षण के लिए धूप में खड़े रहे। सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ मौसम सामान्य होता गया, लेकिन हवा में गुलाबी ठण्डक का एहसास रहा। दोपहर में तापमान ३६.३ डिग्री पहुंच गया। मौसम में तपिश गायब होने से कूलर और एसी बंद करने पड़े। जबकि पंखों की स्पीड कम हो गई। शहर के बाहर खुले स्थान पर रहने वाले लोगों को अधिक ठण्ड का एहसास हुआ।

उधर जैसलमेर में न्यूनतम तापमान १९.५ और अधिकतम ३८ डिग्री रहा। बाड़मेर में यह क्रमश: २१.४ व ३९ डिग्री मापा गया।

रात को गुलाबी सर्दी, पारा १७.२ डिग्री पर

दिन के तापमान में गिरावट के बाद बीती रात में भी तापमान लुढ़क गया। जोधपुर में रात का तापमान १७.२ डिग्री रहा, जो इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। तापमान कम रहने से अलसुबह गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा। देर रात और सुबह रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड जाने वाले यात्रियों को मोटे कपड़े पहनने पडे़। दिन में तेज धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य रहा।

सूर्यनगरी में बीती रात इस सीजन की ठण्डी रात रही। पारा १७.२ डिग्री होने से अलसुबह घर से निकलने वालों को शॉल व कम्बल आेढऩा पड़ा। रेलवे स्टेशन पर लोग ऊनी कपड़े पहने नजर आए। खुले स्थान पर रहने वाले लोगों को सर्दी का अहसास अधिक हुआ। दिन में तापमान ३५.९ डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से दिन का तापमान ३६ डिग्री के आसपास रहने से दिन में भी तपिश से निजात मिली। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी यही मौसम रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान १९.५ और अधिकतम ३७.८ डिग्री रहा। बाड़मेर में यह क्रमश: २१.३ और ३८.६ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में बदलाव के चलते अब दिन का तापमान चालीस डिग्री के निशान से दूर हटने लगा है। अधिकांश स्थानों पर पारा ३६ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह रहा है, जिससे दिन में तपिश का अहसास कम होता है। उधर प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का पारा १० डिग्री पहुंच जाने से स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने पारे में मामूली उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं।
सूर्यनगरी में पिछले दो तीन दिनों से न्यूनतम तापमान १९.४ डिग्री रहा है। सुबह से ही आसमान साफ रहने से तेज धूप निकल आती है, लेकिन तेज हवा चलने से सुबह-सुबह गुलाबी ठण्डका अहसास होता रहता है। दिनभर मध्यम हवा चलने से धूप में चुभन कम महसूस होती है। दोपहर में तापमान ३६.२ डिग्री से ऊपर नहीं जा पाता। तापमान कम रहने से लोगों को दिन में कूलर व एसी बंद करने पड़ जाते हैं। शाम ढलने के बाद भी मौसम सामान्य बना रहता है। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी एेसा ही मौसम बना हुआ है। जैसलमेर में रात का तापमान २०.१ और दिन का ३६ डिग्री के आस पास रतिा है। जबकि बाड़मेर में न्यूनतम तापमान २१.९ और अधिकतम ३६.५ डिग्री के लगभग रिकॉर्ड किया जा रहा है

Published on:
25 Oct 2017 04:16 pm