जोधपुर

तीन दिन रहेगा शुष्क मौसम, उसके बाद फिर जोधपुर संभाग में छा जाएंगे बादल

पिछले सप्ताह आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद सोमवार को तेज धूप निकल आई, हालांकि हवा में नमी के कारण सुबह-सुबह गुलाबी ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
less than 1 minute read
weather update news of jodhpur division
तीन दिन रहेगा शुष्क मौसम, उसके बाद फिर जोधपुर संभाग में छा जाएंगे बादल

जोधपुर. पिछले सप्ताह आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद सोमवार को तेज धूप निकल आई, हालांकि हवा में नमी के कारण सुबह-सुबह गुलाबी ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। प्रदेश में जोधपुर, बीकानेर संभाग में 20 व 21 मार्च को विक्षोभ के असर से कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।

सप्ताहांत में बादलों का मौसम रहेगा। सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में ठंडक घुली होने के कारण सर्दी महसूस हो रही थी। दिन चढऩे के साथ तेज धूप निकल आई। तीखी धूप के कारण तेजी से पारा चढऩे लगा और दोपहर होते-होते 29.2 डिग्री पर पहुंच गया। शाम ढलने के बाद भी मौसम सामान्य बना रहा। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

Updated on:
17 Mar 2020 01:26 pm
Published on:
17 Mar 2020 01:26 pm