जोधपुर

योग-आयुर्वेद पर वेबीनार को 15 अगस्त को

जयपुर फूट यूएसए की ओर से द रोल ऑफ योग एंड आयुवेद इन यूएस-इंडिया स्टे्रटजिक पार्टनरशिप पर वेबीनार 15 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।
less than 1 minute read
Aug 10, 2021
योग-आयुर्वेद पर वेबीनार को 15 अगस्त को
योग-आयुर्वेद पर वेबीनार को 15 अगस्त को

जोधपुर।
जयपुर फूट यूएसए की ओर से द रोल ऑफ योग एंड आयुवेद इन यूएस-इंडिया स्टे्रटजिक पार्टनरशिप पर वेबीनार 15 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन मुख्य अतिथि के रूप में जुड़ेंगे। साथ ही की-नोट स्पीकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु व स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान के चांसलर डॉ एच.आर नगेन्द्र होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर सांसद दीया कुमारी, गेस्ट स्पीकर यूएस एम्बेसी नई दिल्ली के नॉर्थ इंडिया कार्यालय के डायरेक्टर माइकल रोसेंथल और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अभिमन्यु कुमार होंगे। रिषभ रिखिराम शर्मा इस कार्यक्रम में राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे।
जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी योग के क्षेत्र में पहले से ही काफी काम कर चुके हैं। भारत से बाहर सबसे पहली यूनिवर्सिटी विवेकान्द योगा यूनिवर्सिटी वायु के फाउंडिंग डायरेक्टर है। इस वेबीनार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय मैनेज करेगा।

Published on:
10 Aug 2021 11:28 pm