जोधपुर

लाल मिर्च में गेहूं के चापड़ का कर रहे थे उपयोग

    मिलावट पर एक्शन: मसाला फैक्ट्री सीज
less than 1 minute read
Sep 13, 2021
Feature image


जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने गत रविवार को मंगरा पूंजला के 12 बी कृष्णा विहार के एक घर में चल रही मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि मैसर्स हर्ष राठी मसाला उद्योग नामक प्रतिष्ठान पर जांच की तो सामने आया कि मसाला उद्योग बिना किसी फूड लाइसेंस के संचालित होता दिखा। इसके बाद टीम ने वहां उपलब्ध खाद्य पदार्थो की पड़ताल की तो सामने आया कि वहां पर लाल मिर्ची पाउडर बनाया जा रहा है, जो की गेहूं के चापड़ से अखाद्य रंगों से बनता दिखा। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 270 किलो मिलावटी लाल मिर्ची पाउडर व 440 किली गेंहू का चापड़ जब्त कर अवैध रूप से संचालित मसाला उद्योग को भी सीज कर दिया। मिलावटी खाद्य पदार्थो के सैम्पल लेकर उनकी जांच के लिए नमूने संभागीय प्रयोगशाला में भिजवाए जाएंगे। गौरतलब हैं कि जोधपुर में बड़ी संख्या में मिलावटी चीजें बिक रही है।

Published on:
13 Sept 2021 10:26 pm