जोधपुर

संदिग्ध हालात में भागने पर पकड़ा तो पुलिस की कॉलर पकड़ी

संदिग्ध हालात में भागने पर पकड़ा तो पुलिस की कॉलर पकड़ी
less than 1 minute read
Aug 28, 2021
संदिग्ध हालात में भागने पर पकड़ा तो पुलिस की कॉलर पकड़ी
संदिग्ध हालात में भागने पर पकड़ा तो पुलिस की कॉलर पकड़ी

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत सारण नगर स्थित नाका-2 पर गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा तो युवकों ने पुलिस की कॉलर पकड़ ली और ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। बनाड़ थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। तीसरा फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार सारण नगर नाका-2 पर रात 2.10 बजे दो युवक नाका के पीछे से होकर भागते नजर आए। संदिग्ध नजर आने पर नाका प्रभारी व हेड कांस्टेबल प्रेमसिंह व कांस्टेबल विष्णु ने पीछा कर एक युवक को पकड़ा। इतने में उसका दूसरा साथी पीछे से ट्रैक्टर लेकर आया और हेड कांस्टेबल पर चढ़ाने का प्रयास किया। फिर ट्रैक्टर गलत दिशा से होकर भगा ले गया। कुछ देर बाद वह और एक अन्य युवक वहां आए। पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच की व हेड कांस्टेबल की कॉलर पकड़ ली। कांस्टेबल ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उससे मारपीट की गई। दोनों पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। इस बीच, एक युवक भाग गया। वहां से निकल रहे दो राहगीरों की मदद से पुलिस ने गंगाणा निवासी प्रेम डागर पुत्र हुकमाराम जाट व प्रकाश पुत्र घेवरराम जाट को पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस को सौंपा गया। राजकार्य में बाधा डालने व धक्का-मुक्की मारपीट कर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Published on:
28 Aug 2021 02:01 am