
रुपए नहीं दिए तो दामाद ने ससुर पर जानलेवा हमला बोला, हालत गंभीर
- दामाद व साथियों पर हमला
जोधपुर.
झंवर थानान्तर्गत बम्बोर गांव में रुपए न देने से गुस्साए दामाद ने दो-तीन साथियों के साथ मिल ससुर पर जानलेवा कर दिया। आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बांवरली गांव निवासी हनुमानराम जाट को लाठी व धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया गया। उसका एक पांव बुरी तरह जख्मी हो गया। सिर में चोट आई है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया, जहां पांव का ऑपरेशन किया गया है। पीडि़त की तरफ से गुरुवार को बंबोर निवासी दामाद अर्जुनराम डऊकिया व उसके तीन चार सहयोगियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि हनुमान की पुत्री की शादी अर्जुनराम से हो रखी है। दामाद ने गत मंगलवार को अपने ससुर से एक लाख रुपए मांगे, लेकिन ससुर ने देने में असमर्थता जता दी। इससे दामाद आक्रोशित हो गया। उसने तीन-चार साथियों को बुलाया और ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले ससुर को टक्कर मार बाइक से नीचे गिराया और फिर लाठी व धारदार हथियार से हमला किया। ससुर खून से लथपथ हो गए। जिसे अधमरा छोड़ हमलावर भाग गए। बाद में परिजन ने उन्हें एमस में भर्ती कराया।