जोधपुर

फलोदी में  जहां देखें वहां नजर आते हैं बजरी से भरे ट्रक

फलोदी शहर के निकट निर्माणाधीन एनएच-11 के आस-पास इन दिनों यातायात अव्यवस्था का नजारा बना हुआ है।
less than 1 minute read
Jan 14, 2019
Where to look, there are gravel trucks
फलोदी में  जहां देखें वहां नजर आते हैं बजरी से भरे ट्रक

फलोदी (जोधपुर). शहर के निकट निर्माणाधीन एनएच-11 के आस-पास इन दिनों यातायात अव्यवस्था का नजारा बना हुआ है। इस हाइवे के उपयोग के लिए मंगवाई जाने वाली बजरी से भरे ट्रक हर समय आदर्शनगर क्षेत्र में बेतरतीब खड़े नजर आते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


एनएच-11 के नागौर चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए रोजाना दर्जनों ट्रक बजरी के आते हैं। यह ट्रक खाली होने तक आदर्शनगर में एनके सिनेमा व पेट्रोल पम्प के आस-पास मुख्य सडक़ के दोनों तरफ खड़े रहते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को यहां से गुजरने में मशक्कत करनी पड़ती है।

पुलिस प्रशासन भी मूकदर्श

हाइवे निर्माण के लिए आ रही बजरी के ट्रकों से यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाने के बावजूद यातायात पुलिस द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही यह पत्ता लगाया जा रहा है कि यह बजरी कहां से आ रही है।

Published on:
14 Jan 2019 03:41 pm