
जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत पाबुपूरा में कोरोना संक्रमण से पति की मृत्यु से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि पाबुपूरा निवासी सूर्यकांत (33) पुत्र विक्रांत नायक कोरोना संक्रमित था। इलाज के दौरान तीन मई को उसकी मृत्यु हो गई थी। जिससे घर में शौक व्याप्त हो गया था। गमगीन माहौल में परिजन उसका शव अंतिम संस्कार कराने ले गए। पति की मृत्यु से पत्नी ममता उर्फ प्रेम कंवर सदमे में थी। दाह संस्कार से लौटने के बाद उसने आपा खो दिया और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर परिजन को अंदेशा हुआ। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो ममता फंदे पर लटक रही थी। उसे नीचे उतारकर परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर रविकांत की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है।