जोधपुर

प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति को घर बुला किया एेसा, चौंक गया पति

- पति को खाने पर बुलाकर महिला ने फंदा लगाया- बनाड़ थाना क्षेत्र में किराए के मकान में पलंग पर मिला शव- तीन साल पहले घर से भागकर किया था प्रेम विवाह
2 min read
Sep 26, 2018
wife invite husband for lunch and husband shocked
प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति को घर बुला किया एेसा, चौंक गया पति


जोधपुर.

बनाड़ थानान्तर्गत रामदेव नगर में डेयरी के पास स्थित मकान में मंगलवार को एक महिला ने पति को दोपहर का खाना खाने के लिए बुलाने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार बनाड़ रोड पर रामदेव नगर में किराए के मकान में रहने वाली सुमन (२४) पत्नी सहदेव जाट ने दोपहर में खाना खाने के लिए पति को फोन कर घर बुलाया। ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वाला पति कुछ देर बाद घर पहुंचा तो कमरे में पत्नी को पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका पाया। उसने रस्सी काटी और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में पुलिस मौके पर आई तो महिला का शव पलंग पर मिला। गले में रस्सी का फंदा लटक रहा था।
मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने नागौर जिले में गोटन के पास कुल्लू गांव निवासी पीहर पक्ष को सूचित किया और शव मोर्चरी भिजवा दिया। संभवत: बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जान देने के कारण भी सामने नहीं आए हैं। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।
घर से भागकर किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह
पुलिस का कहना है कि सुमन प्रजापत व सहदेव जाट एक-दूसरे को प्रेम करते थे। तीन साल पहले घरवालों के डर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों अपने घरवालों से अलग ही रह रहे थे। घरवालों का आना-जाना भी नहीं था। उन्हें दो-ढाई साल का एक पुत्र भी है।
-------------------------------
बंद मकान में दम घुटने से मानसिक बीमार का दम टूटा
जोधपुर.
नागौरी गेट पुलिस चौकी के सामने भील बस्ती स्थित बंद मकान में दम घुटने से मानसिक बीमार एक युवक का दम टूट गया। नागौरी गेट थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया और मोहल्लेवासियों ने चंदा एकत्रित कर शव का अंतिम संस्कार कराया।
हेड कांस्टेबल कमरूद्दीन खां के अनुसार भील बस्ती निवासी चिमन (२८) पुत्र उकारदास भील दिमागी रूप से बीमार था। मानसिक बीमार बहन उसकी देखभाल करती थी। वह बंद मकान में रहता था, जहां सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। बंद मकान खोलने पर वह मृत मिला। अंदेशा है कि मकान में बंद रहने के दौरान दम घुटने से उसकी मृत्यु हुई है। चिकित्सकों ने किसी बीमारी से मृत्यु का भी अंदेशा जताया है। पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया। परिवार में किसी और सदस्य के न होने पर अंतिम संस्कार करने का संकट खड़ा हो गया। एेसे में मोहल्लेवासियों ने चंदा एकत्रित किया और उसका अंतिम संस्कार कराया।

Published on:
26 Sept 2018 12:30 am