जोधपुर

लॉकडाउन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा, संक्रमण दर कमजोर हुई, ठीक भी होने लगे मरीज

लॉकडाउन 4.0 शुरू हो रहा है, लेकिन जोधपुर में संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थमा। संक्रमण दर जरूर धीमी हुई है। राहत एक यह भी है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है। 22 मार्च जब से राजस्थान में लॉकडाउन लागू हुआ तब से अब तक शहर लॉकडाउन के तीन चरण देख चुका है।
less than 1 minute read
with extended lockdown coronavirus infection rate decreased
लॉकडाउन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा, संक्रमण दर कमजोर हुई, ठीक भी होने लगे मरीज

अविनाश केवलिया/जोधपुर. लॉकडाउन 4.0 शुरू हो रहा है, लेकिन जोधपुर में संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थमा। संक्रमण दर जरूर धीमी हुई है। राहत एक यह भी है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है। 22 मार्च जब से राजस्थान में लॉकडाउन लागू हुआ तब से अब तक शहर लॉकडाउन के तीन चरण देख चुका है। पहले चरण में जांचें कम थी और संक्रमितों की संख्या भी। लेकिन लॉकडाउन के दूसरे चरण में संक्रमित सर्वाधिक सामने आए व मौतें भी हुई। लेकिन इसके बाद समाप्त हुआ लॉकडाउन फिर रिकवरी के लिहाज से अच्छा रहा, वहीं सैम्पल बढ़े व उसकी तुलना में संक्रमण दर भी कम हुई।

आंकड़े ----------------------- लॉकडाउन 1.0 ------ लॉकडाउन 2.0 ------- लॉकडाउन 3.0
जिले में लिए गए सैम्पल --------- 3100 --------------- 18200 --------------- 23900
कोरोना पॉजीटिव केस ------------ 103 ------------------- 529 ------------- 404
पॉजीटिव से नेगेटिव ------------- 16 --------------------- 155 ------------- 573
कोरोना से मौतें ----------------- 1 ------------------------ 10 ------------- 7
(लॉकडाउन 1.0 - 22 मार्च से 14 अप्रेल, लॉकडाउन 2.0 - 15 अप्रेल 3 मई, लॉकडाउन 3.0 - 4 मई से 17 मई)

लॉकडाउन 4.0 शुरू, जिले में आज लागू रहेंगे पुराने नियम
लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से लागू हो जाएगा लेकिन जिले में लॉकडाउन 3.0 के पुराने नियम व शिथिलताएं ही जारी रहेगी। जिला प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। संभवत: सोमवार को यह गाइड लाइन जारी होगी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन आदेश जारी करेगा। सोमवार को पुराने नियम व गाइडलाइन ही जिले में काम करेगी।

Published on:
18 May 2020 11:22 am