जोधपुर

शक्ति को जोडेंग़े शिक्षा से

शिक्षा सेतु योजना के तहत महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान स्टेट ओपन जयपुर से 10वीं व 12वीं की पढ़ाई करवाई जाएगी निशुल्क5 साल में परीक्षा पास करने के लिए मिलेंगे 9 मौके
less than 1 minute read
Aug 19, 2020
शक्ति को जोडेंग़े शिक्षा से
शक्ति को जोडेंग़े शिक्षा से

जोधपुर. ड्रॉप आउट अथवा किसी अन्य कारण से स्कूली शिक्षा से दूर बालिकाओं एवं युवतियों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के माध्यम से निशुल्क माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा दी जाएगी। ऐसी बालिाकओं व युवतियों को ढूंढने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन का सहयोग लिया जाएगा।सरकार का मानना हैं कि जोधपुर शहर सहित जिले में आज भी ऐसी सैकड़ों बालिकाएं व महिलाएं है जो पढऩा चाहती है लेकिन आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से अपनी शिक्षा पूर्ण नहीं कर सकी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एसएजी योजना के तहत पंजीकृत बालिकाओं में से अधिकतर बालिकाएं ड्रॉप आउट है। इन्हें शिक्षा सेतु योजना से जोड़कर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के माध्यम से निशुल्क माध्यमिक व उच्च माध्यमिक दी जाएगी। इसको लेकर वर्ष 2020-21 के लिए इच्छुक बालिकाओं एवं युवतियों से 30 सितम्बर तक आवेदन मांगे है। इसके साथ ही विलम्ब शुल्क के साथ 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

पांच साल में मिलेेंगे नौ मौके
योजना के तहत एक बार पंजीयन करवाने पर पांच वर्ष के लिए मान्य रहेगा। इस अवधि में परीक्षा पास करने के लिए 9 मौके मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम 15 वर्ष आयु होनी चाहिए।

सभी को दिया लक्ष्य
सभी साथिनों को कम से कम दो-दो बालिकाओं व युवतियों को शिक्षा से जोडऩे का लक्ष्य दिया हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन जो दसवीं-बारहवीं उत्तीर्ण नहीं है। वे भी योजना के तहत आवेदन कर शिक्षा प्राप्त कर सकती है।
- फरसाराम विश्नोई, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग, जोधपुर

Published on:
19 Aug 2020 05:42 pm