जोधपुर

पति गया गमी में, महिला व दो बच्चों की टांके में डूबने से मौत

बनाड़ थाना क्षेत्र में कुम्हारों की ढाणी में सनसनी  
less than 1 minute read
woman and two children die due to drowning in tank
बनाड़ थानान्तर्गत श्रीयादे नगर कुम्हारों की ढाणी में एक महिला व दो बच्चों की पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्था का निरीक्षण व लोगों से पूछताछ करते पुलिस।

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत श्रीयादे नगर कुम्हारों की ढाणी में सोमवार को एक महिला व उसके सात व नौ साल के दो बच्चों के साथ पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई।

हादसे के समय महिला का पति एक रिश्तेदार की मौत पर झालामंड गया हुआ था। जानकारी मिलने पर परिजन तीनों को बनाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि नादंड़ी के श्रीयादे नगर में कुम्हारों की ढाणी निवासी जुगराज उर्फ मोडाराम पक्ष के रिश्तेदार की मौत हो जाने पर झालामंड गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी निम्बा देवी (30), पुत्र महेंद्र (7) व राहुल (9) ही थे।


जुगराज शाम करीब 6 बजे घर लौटा तो तीनों घर में बने पानी के टांके में डूबे हुए मिले। टांका करीब 10 फीट गहरा था और पानी से भरा हुआ था। टांके पर ढक्कन नहीं लगा था। महिला ने दोनों बच्चों के साथ खुदकुशी की या हादसे से तीनों के टांके में गिरने से मौत हुई इसका पता नहीं लग पाया।

पुलिस की आंरभिक जांच में पति व पत्नी के बीच पिछले काफी समय से अनबन की बात सामने आई है। पुलिस देर रात मामले की कार्यवाही में लगी रही। थानाधिकारी ईश्वरचंद ने बताया कि अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
04 Feb 2019 11:28 pm