जोधपुर

जोधपुर आ रही बुजुर्ग महिला को खराब सीट का हवाला देकर सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर उतारा

- 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला घबराई- परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
less than 1 minute read
Nov 16, 2021
जोधपुर आ रही बुजुर्ग महिला को खराब सीट का हवाला देकर सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर उतारा
जोधपुर आ रही बुजुर्ग महिला को खराब सीट का हवाला देकर सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर उतारा

जोधपुर।
जोधपुर मूल की अमरीकी नागरिक (ओसीआई कार्ड धारक) महिला के साथ अमरीका के सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से यह कह कर उतार दिया गया कि बिजनेस क्लास की एक सीट खराब है। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला तब एकाएक घबरा गई और अपने परिजनों को बुलाया। उसके परिजन उन्हें लेने पहुंचे और इसकी शिकायत भारत में उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई है। महिला 15 नवम्बर को सैन फ्रांसिस्को से हिंदुस्तान आने के लिए फ्लाइट में चढ़ी थी।
अमरीका के कैलिर्फोनिया क्षेत्र में रहने वाले और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमरीका राना के पूर्व अध्यक्ष संजय भंडारी अपनी माता 85 वर्षीय कामिनी भंडारी को सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 184 में बैठाया था। उनका बोर्डिंग क्लीयर हुआ, सिक्योरिटी चेक व सेफ्टी के लिए फेस शील्ड तक दे दी गई। लेकिन एयर इंडिया स्टाफ ने उनको वापस यह कहते हुए उतार दिया कि बिजनेस क्लास की एक सीट खराब है और वह ओवर बुक होने से दूसरी सीट नहीं दे सकते। महिला इस प्रकरण से घबरा गई व परिजनों को फिर से बुलाया। महिला को नई दिल्ली से जोधपुर आना था लेकिन परिजन सैन फ्रांसिस्को से ही उसे घर ले गए। इस बारे में अप्रवासियों की विदेशों में प्रखर आवाज प्रेम भंडारी को भी अवगत करवाया। उन्होंने इस प्रकरण की कड़ी निंदा की है और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
16 Nov 2021 09:51 pm