जोधपुर

जोधपुर में फिर डराने लगा स्वाइन फ्लू, एक महिला की मौत और 90 वर्षीय वृद्ध भी चपेट में

स्वाइन फ्लू ने एक और महिला की जान ले ली। मूलत: जालोर जिले के बागोड़ तहसील के गांव घुम्बिडया निवासी हाल कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 6 में रिश्तेदार के यहां आई शांति देवी (53) की मंगलवार को मौत हो गई। शांति देवी का उपचार बासनी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था।
less than 1 minute read
Swine Flu in Raipur
Swine Flu in Raipur: कोरोना महामारी के बीच रायपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 4 मरीज मिले, जानें लक्षण और बचाव

जोधपुर. स्वाइन फ्लू ने एक और महिला की जान ले ली। मूलत: जालोर जिले के बागोड़ तहसील के गांव घुम्बिडया निवासी हाल कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 6 में रिश्तेदार के यहां आई शांति देवी (53) की मंगलवार को मौत हो गई। शांति देवी का उपचार बासनी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों का मंगलवार को ही सर्वे करवा लिया। वहीं बोम्बे मोटर्स निवासी 90 वर्षीय वृद्ध में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जिनका महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी के एक कक्ष में इलाज चल रहा है। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 811 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 71 की मौत हो गई। गत शनिवार को भी अहमदाबाद में जोधपुर निवासी महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी।

कांगो : बाड़मेर निवासी संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव
सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि शनिवार को अहमदाबाद ले जाने के दौरान दम तोडऩे वाले बाड़मेर के जेठांतरी गांव निवासी किशोर की कांगो फीवर रिपोर्ट निगेटिव आई है। एमडीएम अस्पताल में भर्ती फिलहाल सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Published on:
25 Sept 2019 09:41 am