
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मृत्यु
जोधपुर.
झंवर थानान्तर्गत कराणी गांव में भूलवश जहरीला पदार्थ खाने से बीमार एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कराणी गांव निवासी विमला (35) पत्नी मोहनराम गोदारा की तबीयत खराब नहीं थी। ऐसे में उसने घर में भूलवश किसी दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। तब परिजन उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले महिला के बीमार होने का पता लगने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां उसके बयान लिए गए। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान में भूलवश गलत दवा खाने की जानकारी दी। रिश्तेदार मोहनराम की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया। साथ ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतका की शादी वर्ष 2004 में हुई थी।