जोधपुर

महिला ने चुन्नी से फंदा लगाया

महिला ने चुन्नी से फंदा लगाया
less than 1 minute read
Sep 16, 2021
महिला ने चुन्नी से फंदा लगाया
महिला ने चुन्नी से फंदा लगाया

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत पहाडग़ंज प्रथम स्थित मकान के कमरे में बुधवार देर शाम एक महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार मूलत: शेरगढ़ थानान्तर्गत सोमेसर हाल पहाडग़ंज प्रथम निवासी मूमल कंवर (21) पत्नी महिपालसिंह ने कमरे में पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दी है। देर शाम परिजन ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया। फंदा काटकर वे महिला को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। एएसआइ ओमप्रकाश अस्पताल पहुंचे और जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस का कहना है कि मृतका की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसे पौने वर्ष का पुत्र है। जो घटना के दौरान पास में रहने वाली मौसी के घर गया था। पति काम पर गया था। पीछे मृतका व दादी सास ही घर पर थे। बिंजवाडिय़ा से मृतका के पीहर पक्ष के लोग आए। फिलहाल उन्होंने मृत्यु पर कोई अंदेशा नहीं जताया।

Updated on:
16 Sept 2021 12:18 am
Published on:
16 Sept 2021 12:18 am