जोधपुर

पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं, पानी की मांग को ​ले​कर किया विरोध प्रदर्शन

जोधपुर। जिले में पीएचईडी की टंकी से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित कॉलोनी भीमराव अंबेडकर में पानी नहीं आने की समस्या से परेशान महिलाओं ने गुस्सा होकर टंकी पर चढ़कर पीएचईडी अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया...
less than 1 minute read
Jun 10, 2020
pani_ki_tanki.jpg

जोधपुर। जिले में पीएचईडी की टंकी से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित कॉलोनी भीमराव अंबेडकर में पानी नहीं आने की समस्या ( Drinking Water Problem ) से परेशान महिलाओं ने गुस्सा होकर टंकी पर चढ़कर पीएचईडी अधिकारियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर कई महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई।

इस संबंध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता राजेंद्र छबरवाल का कहना है कि बनाड में ग्रामीण काफी समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हर कॉलोनी में 10—15 दिन तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर अभी भी पानी नहीं पहुंचा तो हमारा विरोध चलता रहेगा। वहीं पर बनाड थाना अधिकारी सीआई अशोक अंजना मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। बनाड़ थाना अधिकारी अशोक अंजना व उनकी टीम ने आकर महिलाओं से समझाइश कर उनको घर भेजा। वहां पर उपस्थित किशन मेघवाल, मंजू, पिस्ता, सुमन, सरिता, विमला, रमकु आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Published on:
10 Jun 2020 04:17 pm