जोधपुर

VIRTUAL FAIR–‘स्वयंसिद्धाÓ में महिला उद्यमियों ने लगाई 30 से अधिक स्टॉल्स

- लघु उद्योग भारती महिला इकाई का वर्चुअल फेयर
less than 1 minute read
Nov 02, 2020
VIRTUAL FAIR--'स्वयंसिद्धाÓ में महिला उद्यमियों ने लगाई 30 से अधिक स्टॉल्स
VIRTUAL FAIR--'स्वयंसिद्धाÓ में महिला उद्यमियों ने लगाई 30 से अधिक स्टॉल्स

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई राजस्थान की ओर से महिला उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने, उनके उत्पादों को बढ़ावा देने व विपणन मे सहायतार्थ 'स्वयंसिद्धा-2 Ó दो दिवसीय वर्चुअल फेयर आयोजित किया गया।
वर्चुअल फेयर का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के सानिध्य में किया गया । फेयर में विभिन्न उत्पादों की 30 स्टॉलें लगाई गई ।
लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि फेयर महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को उचित प्लेटफ ॉर्म पर माल बेचने का सुनहरा अवसर देगा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने कहा कि फेयर से महिलाओं मे आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में कदम तेजी से बढ़ेंगे। लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मण्डोर इकाई अध्यक्ष मंजू सारस्वत ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में महिला उद्यमियों को आ रही समस्याओं को दूर करने व उनके उत्पादों को उचित प्लेटफ ॉर्म प्रदान कर विपणन में सहायता देने के उद्देश्य से फेयर का आयोजन किया गया। जोधपुर अंचल अध्यक्ष शंातिलाल बालड़, जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा, अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया व पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने शुभकामानएं दी।

Published on:
02 Nov 2020 06:46 pm