
जोधपुर। पंचायतराज संस्थानों के जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव का तीसरा व अंतिम चरण बुधवार को हुआ। जिला निर्वाचन अधिकरी कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 व दोपहर 1 बजे दो पारियों में 953 मतदान दल रवाना हुए। तीसरे चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हुआ। इसमें भोपालगढ 156 मतदान केन्द्र, बिलाड़ा 141, पीपाड़ शहर के 180, बावड़ी के 145, धवा के 111 और लूणी के २०८ मतदान केन्द्रों पर सुबह ७.३० बजे से शाम ५.३० बजे तक मतदान हुआ। ऐसे में चुनाव में पुरुषो की तुलना में महिलाओ की लम्बी कतार लगी दिखाई दी। अभी तक दो चरणों में जिले की १५ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान हो चुका है जो कि औसत ६६ प्रतिशत है, यह औसत प्रदेश के छह जिलों से अधिक है। पंचायतराज संस्थानों के जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव का तीसरा व अंतिम चरण बुधवार को हुआ। जिला निर्वाचन अधिकरी कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 व दोपहर 1 बजे दो पारियों में 953 मतदान दल रवाना हुए। तीसरे चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हुआ।