जोधपुर

Entrepreneurship—विश्व उद्यमिता दिवस: 75 उद्यमियों का हुआ सम्मान

World Entrepreneurship Day:- स्वरोजगार से होगा बेरोजगारी की समस्या का समाधान
less than 1 minute read
Aug 21, 2022
Entrepreneurship---विश्व उद्यमिता दिवस: 75 उद्यमियों का हुआ सम्मान
Entrepreneurship---विश्व उद्यमिता दिवस: 75 उद्यमियों का हुआ सम्मान

जोधपुर।
विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्वावलम्बी भारत अभियान की ओर से रविवार को लघु उद्योग भारती सभागार में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया, कार्यक्रम में 75 उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए स्वरोजगार को अपनाने व प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। प्रांत संघ चालक हरदयाल वर्मा ने देश को आगे बढ़ाने के लिए स्वावलम्बन, उद्यमिता व सहकार को अपनाने की जरुरत बताई। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अनिल वर्मा ने स्वावलम्बी भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लघु उद्योग भारती के सुरेशकुमार विश्नोई, लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, भारतीय किसान संघ के गोरधनराम सियाग सहित वरिष्ठ उद्यमी, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------

इनका हुआ सम्मान
अभियान के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि वरिष्ठ उद्यमी राजेन्द्र सालेचा, अभियान के संरक्षक राधेश्याम रंगा, डॉ राम गोयल, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पुनाराम चौधरी ने प्रगतिशील किसान रतनलाल डागा, टेक्सटाइल उद्यमी सौरभ पोटलिया, कुचामन के राकेश चौधरी, हस्तशिल्प निर्यातक गुमानाराम जांगिड़, थानाराम चौधरी, कैलाश विश्नोई, राकेश निहाल, अशोक चौहान, प्रीति लोहिया, विमला सियाग, मंजू सारस्वत, सोनम भाटी, कृषक ओमप्रकाश, कमलेश गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानी समारोह के दौरान सांझा की। इस दौरान हैंडीक्राफ्ट, फार्मा, निर्माण, सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल 75 उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

Published on:
21 Aug 2022 09:45 pm