जोधपुर

विश्व रंगमंच दिवस पर होगा रंगकर्मियों का सम्मान

जोधपुर. वल्र्ड थिएटर डे पर सिटीजन्स सोसाइटी फॉर एजुकेशन और अभिनय गुरुकुल कल्चरल एजुकेशनल सोसाइटी की साझा मेजबानी में रंगकर्मियों का सम्मान समारोह और परिचर्चा को 27 मार्च को स्वामी कृष्णानन्द स्मृति सभागार में आयोजन होगा।  
less than 1 minute read
Mar 26, 2019
World Theater Day : Honor of Stage Artists
World Theater Day : Honor of Stage Artists

जोधपुर. विश्व रंगमंच दिवस पर अभिनय गुरुकुल कल्चरल एजुकेशनल सोसाइटी और सिटीजन्स सोसाइटी फॉर एजुकेशन की साझा मेजबानी में 27 मार्च को गुरु शिवदत्त स्मारक गढ़ी स्थित स्वामी कृष्णानन्द स्मृति सभागार में रंगकर्मियों का सम्मान समारोह और परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

चार फनकारों का होगा सम्मान
इस मौके पर रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट व उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच विभूतियों को रामचन्द्र शर्मा, उदयकिशन पुरोहित (टेन्डू साहब), रमेश भाटी नामदेव, प्रमोद वैष्णव और अनुराधा आडवाणी को नाट्यश्री सम्मान 2019 से नवाजा जाएगा।

सुलगते सवालों पर होगी चर्चा
सिटीजन्स सोसाइटी फॉर एजुकेशन के अध्यक्ष किशनगोपाल जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पारंगत लेखक प्रख्यात निर्देशक भानु भारती के मुख्य आतिथ्य में रंगमंच के कुछ सुलगते प्रश्न विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें एनएसडी के स्नातक अरु व्यास और स्वाति व्यास प्रमुख वक्ता होंगे। अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम शाइर, चिंतक और आलोचक शीन काफ निजाम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

-

Published on:
26 Mar 2019 04:18 pm