जोधपुर

SPORTS—वुशु टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

-13 से 16 फ रवरी तक बाड़मेर में आयोजित की जाएगी
less than 1 minute read
Feb 10, 2021
SPORTS---वुशु टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
SPORTS---वुशु टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

जोधपुर।
बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता के लिए जोधपुर टीम बुधवार को रवाना हुई। जोधपुर वुशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि बाड़मेर में 13 से 16 फ रवरी तक राज्य स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग में रोहित तेजी, सूरजभान सिंह, प्रमोदकुमार, कपिलसिंह, अविनाश चौहान, गौरव पंवार, धीरज, जेठाराम, तुषार भाटी, राहुल टांक, सार्थक आचार्य को शामिल किया गया है।
महिला वर्ग टीम
पूूजा बिश्नोई, शबनम, आर्ची सिंघवी, पूजा कुमारी, डिम्पल तंवर, हंसिका, सस्टिका शर्मा, चिरंगी चौहान को शामिल किया गया है।
तालु वर्ग टीम
प्रवीण गौड, गजेंद्र गहलोत, मनीष पंवार, देवाराम, नक्षत्र जांगिड़ भाग लेंगे।
---
मेडिसिटी इलेवन व हाजरा इलेवन टीमें जीती
जोधपुर।
पुराना रेलवे स्टेडियम में चल रही डॉ अब्दुल अली क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। नागौरी युवा विकास समिति के अध्यक्ष मकबूल अली ने बताया कि पहले मैच में मेडिसिटी इलेवन ने युवा क्लब को हराया। दूसरे मैच
में हाजरा इलेवन टीम ने खान क्लब टीम को हराया।
----
हैण्डबॉल खिलाड़ी उमा का सम्मान
जोधपुर।
बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में अन्तरराष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाड़ी उमा सिंह
का सम्मान किया गया। उमा ने हाल ही में हुए 13वें साउथ एशियन गेम्स में हैण्डबॉल भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
--

Published on:
10 Feb 2021 07:21 pm