जोधपुर

सालों बाद मिले जीएनएम बैच 1995-98 के सहपाठी

      महात्मा गांधी अस्पताल के जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफ री बैच  
less than 1 minute read
Oct 20, 2021
सालों बाद मिले जीएनएम बैच 1995-98 के सहपाठी
सालों बाद मिले जीएनएम बैच 1995-98 के सहपाठी

जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल के जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफ री बैच 1995-98 के बैचमेट्स की एलुमनी सोमवार को आयोजित हुई। दोपहर से देर रात तक चले इस समारोह में जोधपुर के महात्मा गांधी,उम्मेद, मथुरादास माथुर अस्पताल, पावटा व मंडोर जिला अस्पताल समेत जोधपुर शहर व गांवो की कई डिस्पेंसरियों के इस बैच के नर्सेज ने भाग लिया। इसके अलावा ब्यावर, अजमेर, जयपुर, नागौर, अलवर, जैसलमेर, पोकरण, ओसियां, बालेसर, पीपाड़, डेगाना सहित राजस्थान के कई ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त इस बैच के नर्सेज भी अपने परिवार सहित इस एलुमनी में पहुंचे। इतने सालों बाद मिले इन नर्सेज के चेहरे खिल उठे। नर्सेज नेता सीमा जोशी ने कहा कि ये पल भुलाए नहीं भूले जाएंगे। ये स्मृतियां सदैव रहेंगी। समारोह के मेंटर अरविन्द अपूर्वा ने कहा कि सभी नर्सेज ने कोविड की पहली व दूसरी लहर व संभावित तीसरी लहर में नर्सेज की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इनमें से कई बैचमेट मरीजो की देखभाल के दौरान स्वयं भी कोविड संक्रमित हुए। इस यादगार समारोह में कई बैचमेट ने गीत-संगीत व नृत्य के रूप में सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की। आयोजन का जिम्मा इसी बैच के जयप्रकाश राठौड़, मोहम्मद आरिफ ,मंजू शर्मा,हसीना बानो व प्रभा नेगी ने संभाला।

Published on:
20 Oct 2021 12:07 am