जोधपुर

Rajasthan Weather Alert: 14 जिलों में यलो अलर्ट, लू के साथ आंधी चलने की चेतावनी

Thar Weather - आज से तीन दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव, इसके बाद गिरेगा पारा
less than 1 minute read
Rajasthan Weather Alert: 14 जिलों में यलो अलर्ट, लू के साथ आंधी चलने की चेतावनी
Rajasthan Weather Alert: 14 जिलों में यलो अलर्ट, लू के साथ आंधी चलने की चेतावनी

जोधपुर. प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। सोमवार को राज्य के 14 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी हवाएं चलेगी। कुछ स्थानों पर आंधी आएगी। मंगलवार को इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। 24 घंटे बाद मेघगर्जना व बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं। इस दौरान हवाओं की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बुधवार को भी बादलों की हल्की आवाजाही का पूर्वानुमान है। गुरुवार से आसमान साफ होने के साथ तापमान भी 40 डिग्री से नीचे आ जाएगा।

मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर जिलों में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर और भरतपुर जिलों में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में इसी के साथ तेज हवाएं भी चलेगी जो तेज होने पर आंधी का रूप ले लेगी। आंधी का क्षेत्र जोधपुर और बीकानेर संभाग रहेगा।

बाड़मेर में पारा 43 डिग्री के पार
थार में रविवार को तेज गर्मी रही। आसमां से मानो आग बरस रही थी। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 21.4 और अधिकतम 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में सापेक्षिक आद्रता कम होने के कारण दिन भर शुष्क मौसम रहा। दोपहर में गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी लगाने पड़े। जिले के फलोदी में रात का पारा 24.2 और दिन का 42.8 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में भीषण गर्मी रही। जैसलमेर में दिन का तापमान 22.4 और दिन का 42.7 डिग्री रहा, वहीं बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 22.9 और अधिकतम 43.3 डिग्री तक पहुंच गया

Published on:
04 Apr 2021 08:07 pm