जोधपुर

लिव इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत, साड़ी से फंदा बनाकर प्रेमी युगल ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो मोहन व अनुराधा एक ही साड़ी के अलग-अलग पल्लू पर पंखे के एक ही हुक पर लटके दिखाई दिए। इनकी मृत्यु हो चुकी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2025, 9:23 PM IST
Suicide in Jodhpur
पुलिस जीप। फाइल फोटो

राजस्थान के जोधपुर के माता का थान थानान्तर्गत मंदिरवाला बेरा में एक प्रेमी युगल ने किराए के कमरे में खुद को बंद करने के बाद एक ही साड़ी के दोनों सिरों से फंदा बनाया और पंखे के हुक पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

थानाधिकारी मानाराम ने बताया कि मंदिरवाला बेरा में किराए के मकान में रहने वाले मोहन 42 पुत्र राधाकृष्ण सोनी और मूलत: उम्मेद चौक हाल मंदिरवाला बेरा निवासी अनुराधा 42 पुत्र गुमानसिंह ने आत्महत्या की है। मोहन सोनी के भांजे की ओर से मर्ग दर्ज करने के बाद महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे गए।

किराए के मकान में रहते थे

पुलिस का कहना है कि मोहन व अनुराधा एक दूसरे को प्रेम करते थे। पिछले दो साल से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वे मंदिरवाला बेरा में किराए पर रहते थे। पड़ोसियों ने दोनों को दोपहर 11-12 बजे देखा था, लेकिन फिर देर शाम तक दोनों नजर नहीं आए थे। संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो मोहन व अनुराधा एक ही साड़ी के अलग-अलग पल्लू पर पंखे के एक ही हुक पर लटके दिखाई दिए। इनकी मृत्यु हो चुकी थी।

यह वीडियो भी देखें

सुसाइड नोट : कोई किसी को परेशान न करें…

पुलिस का कहना है कि अनुराधा शादीशुदा थी। उसके बच्चे भी हैं, लेकिन वह पति को छोड़ चुकी थी। मोहन अविवाहित था। वह टैक्सी चलाता था। मौके पर एक पहुंची और जांच की तो एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें दोनों ने लिखा कि वे मर्जी से फंदे पर लटककर जान दे रहे हैं। कोई भी किसी को परेशान न करें।

Updated on:
18 Sep 2025, 9:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता