जोधपुर

बरसाती पानी से भरी खान में युवक डूबा

- गोताखोरों ने तलाश के बाद बाहर निकाला शव
less than 1 minute read
Oct 13, 2023
बरसाती पानी से भरी खान में युवक डूबा
बरसाती पानी से भरी खान में युवक डूबा

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत भोमियाजी के स्थान के पास पत्थर की खान में भरे पानी में नहाने के लिए उतरने वाला एक युवक गुरुवार को डूब गया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार मावडि़यों की घाटी निवासी देवकिशन 23 पुत्र रामचन्द्र भील दोपहर में एक-दो दोस्तों के साथ भोमियाजी का स्थान की तरफ गया था, जहा पत्थर की खानों में बरसाती पानी भरा है। वह नहाने के लिए ईदरीस की एक खान में उतर गया, लेकिन पानी गहरा होने से वह डूब गया। उसके बाहर न आने पर मित्र घबरा गए। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी। एएसआइ स्वरूपसिंह मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। बाद में गोताखोर भरत चौधरी, अचलाराम, ओमप्रकाश, रामू, एमटीओ भरत, कानाराम मौके पर पहुंचे। कुछ देर की तलाश के बाद देवकिशन को बाहर निकाल लिया गया। गोताखोरों ने युवक को मौके पर ही सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजन को सूचित किया। जो मौके पर आए और शव की शिनाख्त की। जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां शाम को पोस्टमार्टम करवाया गया।

Published on:
13 Oct 2023 12:33 am