जोधपुर

चचेरे भाई को मैसेज भेजने के बाद युवक बावड़ी में डूबा

- गोताखोरों की मदद से निकाला जा सका शव
less than 1 minute read
Oct 13, 2021
चचेरे भाई को मैसेज भेजने के बाद युवक बावड़ी में डूबा
चचेरे भाई को मैसेज भेजने के बाद युवक बावड़ी में डूबा

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत दईकड़ा गांव में घर से खेत जाने के लिए निकले एक युवक ने चचेरे भाई को मैसेज भेजा और बावड़ी में डूब गया। परिजन को अंदेशा है कि पांव फिसलने से वह पानी में गिरा होगा। वहीं, पुलिस अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दईकड़ा निवासी सुभाष (20) पुत्र जगाराम मेघवाल का शव गांव की बावड़ी में मिला। उसके चप्पल व मोबाइल के साथ पांच सौ रुपए बावड़ी के बाहर मिले थे। गोताखोरों की मदद से तलाश कराने पर बावड़ी में सीढिय़ों के नीचे उसका शव मिला। जिसे बाहर निकालने के बाद महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंपा गया। एएसआइ गंगाराम ने मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा।
पुलिस का कहना है कि सुभाष खेत जाने का कहकर घर से निकला था। फिर उसने अपने चचेरे भाई को एक मैसेज भेजा। जिसमें उसने लिखा कि वह गांव की बावड़ी में नहाने जा रहा है, जहां उसकी जान भी जा सकती है। परिजन ने तलाश शुरू की। तब बावड़ी के पास उसके चप्पल व मोबाइल मिले। बावड़ी में तलाश कराई गई, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में गोताखोरों की मदद ली गई तो सीढिय़ों के नीचे उसका शव मिला।

मृतक की बचपन में शादी हो रखी है, लेकिन उसका गौना नहीं हुआ है। कुछ समय बाद ही उसके गौने की तैयारी थी।

Published on:
13 Oct 2021 01:20 am