जोधपुर

युवा खिलाड़ी खेल संसाधनों का उपयोग कर देश का नाम रोशन करे- कृष्णा

- मैराथन में दौड़े जोधपुराइट्स - पद्मश्री कृष्णा पूनिया ने दिखाई झण्डी
2 min read
May 12, 2019
jodhpur
युवा खिलाड़ी खेल संसाधनों का उपयोग कर देश का नाम रोशन करे- कृष्णा

जोधपुर।

पद्मश्री व अन्तरराष्ट्रीय एथलीट कृष्णा पूनिया ने बताया कि युवाओं को उपलब्ध खेल संसाधनों का सदुपयोग कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। वे राजस्थान स्पोट्र्स एण्ड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि रविवार को जोधपुर में थी। पूनिया ने बताया कि पहले की तुलना में अब खेल सुविधाओं का विकास हुआ है और सरकार भी खेलों के विकास पर ध्यान दे रही है। एेसे में युवा खिलाडि़यों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। प्रदेश में चल रही खेल योजनाओं का युवाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए, तभी इन योजनाओं को लागू करने का मकसद हल होगा। उन्होंने जोधपुर मैराथन के लिए आयोजकों व खिलाडि़यों को बधाई दी।

जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे राज्यवर्धन

अन्तरराष्ट्रीय निशानेबाज राज्यवर्धनसिंह का एक खिलाड़ी के रूप में सम्मान करती हूं लेकिन जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धनसिंह जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पूनिया ने बताया कि जयपुर ग्रामीण की जनता में रोष है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि मैं जमीन से जुड़ी हुई हूं और राजनीति में जनता की सेवा करने आई हूं और इस बार जनता मुझ पर भरोसा करेगी।

---

मैराथन में दौड़े जोधपुराइट्स

राजस्थान स्पोट्र्स एण्ड एंटरटेनमेंट की ओर से रविवार को मैराथन आयोजित की गई। मैराथन को पद्मश्री व अन्तरराष्ट्रीय एथलीट कृष्णा पूनिया, अन्तराष्ट्रीय एथलीट घमंडाराम, द्रोणाचार्य अवॉर्डी वीरेन्द्र पूनिया, अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर विश्नोई, अन्तरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर ओमप्रकाश डूडी ने झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। मैराथन आयोजक हनुमानसिंह जाखड़ ने बताया कि मैराथन 21, 10, 5 व 3 किमी सहित 4 श्रेणियों में आयोजित की गई। 21 किमी में श्रवणकुमार विश्नोई विजयी रहे, जिनको 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 किमी बालक वर्ग में श्रवणकुमार व बालिका वर्ग में अर्चना विजयी रहे। जिनको 5100-5100 रुपए व प्रशस्ति पत्र तथाा 5 किमी बालक वर्ग में प्रदीपकुमार साइ व बालिका वर्ग में पीयूषी शर्मा वियजी रहे। जिनको 5100-5100 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

---

Published on:
12 May 2019 09:30 pm