जोधपुर

खाली इमारत के फ्लैट में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

- 1.65 लाख रुपए भी जब्त
less than 1 minute read
Nov 17, 2021
खाली इमारत के फ्लैट में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
खाली इमारत के फ्लैट में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

खाली इमारत के फ्लैट में मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
- 1.65 लाख रुपए भी जब्त
जोधपुर.
लूट व डकैती की वारदातों के बाद गश्त व डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे 1.65 लाख रुपए भी जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार गत दिनों लूट व नकबजनी की वारदातों के बाद कमिश्नरेट में सायंकालीन गश्त के दौरान सख्त जांच और डोर-टू-डोर तलाशी अभियान चल रहा है। इसी के तहत कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी मनीष देव के नेतृत्व में पुलिस बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में पहुंची तो वहां मौजूद रामनिवास घबरा गया। संदेह होने पर फ्लैट की तलाशी ली गई। तब वहां से अफीम का 300 ग्राम दूध, नौ किलो डोडा पोस्त जब्त किए गए। वहीं, मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1.65 लाख रुपए भी जब्त किए गए।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लूनी थानान्तर्गत फींच गांव में गोदारों की ढाणी निवासी रामनिवास गोदारा (28) पुत्र खैराजराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। लूनी थानाधिकारी को जांच सौंपी गई है।

Published on:
17 Nov 2021 11:55 pm