
जोधपुर.
नमाज पढऩे जाने के दौरान गाड़ी से मामूली टक्कर लगने को लेकर उपजे विवाद में दो युवकों ने जालोरी गेट ईदगाह के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सरदारपुरा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि हाकम बाग निवासी इमरान खान पुत्र कालू खान रविवार दोपहर नमाज पढऩे के लिए ईदगाह जा रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी की दानिश से मामूली टक्कर हो गई। इससे दोनों में विवाद हो गया और वो झगड़े पर उतारू हो गया। क्षेत्रवासियों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया, लेकिन दानिश ने जानलेवा हमले की चेतावनी दी। इस बीच, रात को जब इमरान दुबारा नमजा पढऩे जा रहा था। तब हैदर ने उसे रोका और पकड़ लिया। फिर दानिश ने पेट में चाकू से वार किए। जिससे वह घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की तरफ से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें देकर मसूरिया में बलदेव नगर गली-१० निवासी दानिश सैफी पुत्र मोहम्मद साबिर व जालोरी गेट ईदगाह निवासी हैदर अली पुत्र शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।