जोधपुर

30 वर्ष तक के 39 युवाओं ने संजोया है पार्षद बनने का सपना

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. नगरपालिका चुनाव की चौसर बिछ चुकी है और प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे है। एैसे में फलोदी नगरपालिका चुनाव मैदान में युवाओं की कमी नहीं है।
less than 1 minute read
Nov 13, 2019
फलोदी नगर पालिका
फलोदी नगर पालिका

इस बार चुनाव में युवाओं में पार्षद बनने को लेकर काफी रूचि नजर आ रही है। अगर इस बार नामांकन के आंकड़ों पर नजर डालें तो चुनाव मैदान में 108 प्रत्याशियों में से 39 युवाओं ने पार्षद बनने का सपना संजोकर रखा है, जिनकी उम्र 30 वर्ष तक है।
यूं समझें उम्र के आंकड़े-
फलोदी नगरपालिका चुनाव में कुल 40 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे है। जिनमें से वार्ड नं. 14 व 29 में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। एैसे में शेष 38 वार्डों के लिए 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन प्रत्याशियों में से 24 प्रत्याशी 25 वर्ष तक की आयु के हैं तथा 15 प्रत्याशी 30 वर्ष तक की आयु के है।
60 व अधिक उम्र के है 13 प्रत्याशी-
नगरपालिका के चुनावी दंगल में वरिष्ठ नागरिक भी पीछे नहीं है। नामांकन के आंकड़ों के अनुसार 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं 2 एैसे प्रत्याशी भी जिनकी आयु 73 व 74 वर्ष है तथा चुनाव लड़ रहे है। साथ ही 2 प्रत्याशी 69 वर्ष आयु के भी है। (कासं)

Published on:
13 Nov 2019 10:39 am