जोधपुर

जानिए… क्यों फिसड्डी साबित हो गए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता

युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में वोटों की छंटनी
2 min read
जानिए... क्यों फिसड्डी साबित हो गए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता
जानिए... क्यों फिसड्डी साबित हो गए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता

जोधपुर. युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता वोटिंग की प्रक्रिया फिसड्डी साबित हुए हैं। शहर और देहात अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पिछले महीने हुई ऑनलाइन वोटों की छंटनी में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 48 फीसदी कार्यकर्ताओं के वोट खारिज हो गए।

युवा कांग्रेस चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी विपिन नेगी ने रविवार को सभी विधानसभाओं की अलग- अलग सूचियां जारी की। जोधपुर देहात की सभी सातों विधानसभाओं की भी सूची जारी की गई। जिसमें जोधपुर देहात युवा कांग्रेस में कुल 95921 युवाओं ने मतदान किया। इसमें 17901 वोट मान्य हुए, जबकि 45280 वोट रिजेक्ट हो गए। 32740 वोट होल्ड पर रखे गए हैं। होल्ड पर रखे गए वोटों को मान्य करने के लिए प्रत्याशियों व वोटरों से 26 अप्रेल से आपत्तियां मांगी गई है। छंटनी में सबसे ज्यादा रिजेक्ट वोट लोहावट व सबसे कम लूणी में हुए हैं।

शहर में एक तिहाई खारिज

जोधपुर शहर की तीनों विधानसभाओ में कुल 12291 वोट डाले गए। जिसमें से 3250 वोट मान्य, 4684 होल्ड पर तथा 4357 रिजेक्ट हुए हैं।

कहां-कितने खारिज

विधानसभा-कुल वोट-मान्य-होल्ड-खारिज

भोपालगढ -13040-2039-6251-4750-बिलाड़ा - 10784-3058- 4248- 3478-

लोहावट - 18892-2235-4368-12289लूणी - 10236-2861- 4178- 3197

ओसियां - 20446- 3335- 7336- 9775फलोदी - 11629- 1362- 2890- 7377

शेरगढ़ - 10894- 3011- 3469- 4414

विधानसभा - मान्य - होल्ड - रिजेक्टजोधपुर शहर - 829 - 994 - 1971

सरदारपुरा - 1329 -1303 - 829सूरसागर - 1092 -2387 - 1557

फैक्ट फाइल

07 प्रत्याशी शहर अध्यक्ष पद के लिए मैदान में18 प्रत्याशी देहात कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए

12 प्रत्याशी भोपालगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए10 उम्मीदवार बिलाड़ा से

07 उम्मीदवार लूणी से है मैदान में07 प्रत्याशी लोहावट विधानसभा से हैं मैदान में

13 औसियां से चुनाव मैदान में06 उम्मीदवार फलोदी से आजमा रहे भाग्य

10 उम्मीदवार शेरगढ़ से हैं मैदान में

वोटर आइडी और वीडियो अपलोडिंग में कमी रहने के कारण वोट खारिज ज्यादा हुए हैं। होल्ड पर रखे गए वोटों को मान्य करने के लिए प्रभारी जोधपुर आएंगे।

रामनिवास बुधनगर, अध्यक्ष, युवक कांग्रेस देहात

Published on:
24 Apr 2023 12:57 pm