जोधपुर

उपचार के दौरान युवक की मौत

सड़क हादसे में हुआ था घायल
less than 1 minute read
Oct 31, 2020
उपचार के दौरान युवक की मौत
उपचार के दौरान युवक की मौत

देचू. ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुख्य आरक्षी हरचंदराम खिलेरी ने बताया कि प्रार्थी रेंवतसिंह पुत्र मूलसिंह निवासी डेरिया ने रिपोर्ट दी की 29 अक्टूबर को उसका भतीज उम्मेदसिंह जो बाइक लेकर लवारन गया हुआ था। लवारन से वापस गांव की तरफ आते समय भालू अनोपगढ़ के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। इससे उम्मेदसिंह गंभीर घायल हो गया। उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अवैध विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार
देचू. पुलिस ने अवैध विस्फोटक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की लालसर फतेहगढ़ के निकट एक व्यक्ति अवैध विस्फोटक बेच रहा हैं। इस पर पुलिस ने केवलराम पुत्र प्रेमाराम निवासी गुमानपुरा को गिरफ्तार कर दो किलोग्राम अवैध विस्फोटक बरामद किया गया।

अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार
देचू. पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया जबकि आरोपी मौके से भाग गया। मुख्य आरक्षी हरचंदराम खिलेरी ने बताया कि देचू पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की चांदसमा में एक आदमी अवैध शराब बेच रहा हैं। इस पर एएसआइ कानाराम मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देखकर शम्भूराम पुत्र जसूराम सैन भाग गया। पुलिस ने घर के निकट से 52 देशी शराब के पव्वे बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआइ माधोसिंह को सौंपी।

Published on:
31 Oct 2020 06:40 pm